उत्तर बिहार को एक और नया नेशनल हाईवे मिलेगा। कोसी और पूर्णिया प्रमंडल को पटना से सुगम सम्पर्कता प्रदान करने के लिए ग्रीनफील्ड यानी एक नई फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क की शुरुआत वैशाली के बिदुपुर से होगी जो पूर्णिया में समाप्त होगी। पथ निर्माण विभाग अभी इस प्रस्ताव पर काम कर रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से इस सड़क का निर्माण पूरा किया जाएगा।
Posted inUncategorized