भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है | जी हाँ दोस्तों जैसा की आप सब को पता है | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा. भारतीय टीम ने आज तक साउथ अफ्रीका की जमीन पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, ऐसे में भारतीय टीम इस देश में अपनी पहली टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करना चाहेगी. लेकिन इस सीरीज से पहले ही एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले बढ़ने पर भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से तुरंत वापस लौटने की इजाजत दी गई है |
Posted inUncategorized