सामान्य तौर पर मनुष्य प्रजाति में एक या जुड़वा बच्चे का जन्म होता है, लेकिन छपरा के एकमा में एक अनोखी घटना हुई है, जहां एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। बुधवार को प्रखंड स्थित तरवनिया गांव में एक महिला ने एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया है। जच्चे-बच्चे को देखने के लिए महिलाओं की भीड़ लग गई है।

जन्म देने वाली महिला बेंजू वादक वकील महतो की पत्नी धर्मशीला देवी है। परिजनों के अनुसार बिना किसी आपरेशन के ही सामान्य प्रसव से बच्चों का जन्म हुआ, जिसे देख डॉक्टर भी अचम्भित थे। छपरा की डॉक्टर विनोद कुमारी की देखरेख में बच्चों का जन्म हुआ, जो पूरी तरह स्वस्थ हैं। वकील को पहले से तीन बेटियां थीं और अब एक साथ तीन बेटों के होने पर लोग बधाइयां दे रहे हैं।

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

डॉक्टर भी अचंभित, बताई अनोखी घटना
डॉ. विनोद कुमारी के निजी क्लिनिक पर महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर ने बताया कि यह एक अद्भुत घटना है। गर्भ में एक साथ तीन बच्चों का रहना जच्चा के लिए जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन एकसाथ तीन बच्चों को सामान्य तरीके से जन्म देना मेडिकल के लिए रिसर्च का विषय है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

ग्रामीण बात रहे दैविक चमत्कार
तीन बच्चों को जन्म देने वाली महिला के गांव वाले भी इस घटना को दैविक चमत्कार बात रहे हैं। लोगों का कहना है कि महिला को पूर्व से तीन पुत्रिया हैं। पूजा पाठ और ईश्वर में विश्वास रखने के चलते एक साथ तीन बच्चों का जन्म हुआ है। ग्रामीण के अनुसार बैंजो प्लेयर वकील महतो बेहद मिलनसार और सामाजिक आदमी है, जिसके चलते भगवान ने इन्हें एक साथ तीन पुत्र रत्न दिए हैं।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...