देश के लाखों लोगों के लाखों रूपये सहारा इंडिया में अब भी फसे हुए है. सहारा (Sahara Group) की कंपनियों पर देश के लोगों के मेहनत के पैसे गमन करने का आरोप है. अनेक लोग अपने जीवन के जमा पूंजी सहारा में जमा कर दिए ताकि सहारा में उनके पैसे बढे. लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा सहारा कंपनी घाटे में चलने लगी और लोगो के पैसे डूबने लगे.

सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

जब लोगो को पता चला की सुब्रोत राय की सहारा कंपनी पैसे की उलटफेर कर रहा है तो सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया. जाँच पड़ताल में सहारा की कंपनियों को दोषी पाया. सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2012 को आर्डर दिया की जल्द से जल्द लोगो के रूपये लौटा दिए जाए. सहारा सेबी खाते (Sahara SEBI Refund) में अबतक 25,781.37 करोड़ रूपये के बदले 15,503.69 रूपये ही जमा किये गए है.

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

कितना पैसा लौटाया है अभीतक

सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SIRECL) में लगभग 232.85 लाख इन्वेस्टर है जिनसे कुल 19400.87 करोड़ रुपये जमा किये गए थे. दूसरी कंपनी सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड में 75.14 लाख इन्वेस्टर हैं जिनसे 6380.50 करोड़ रुपये की उकाही की गई थी . मिली जानकारी के अनुसार सहारा अभीतक 38.07 करोड़ रूपये ही लोगो को लौटा पाया है.

मौजूदा हालात क्या है

लोगो के पैसे वापसी को लेकर सरकार भी अब एक्शन में आ गई है. जाँच पड़ताल के बाद सेबी ने सहारा की दो कंपनियों , सुब्रत रॉय और तीन अन्य लोगों पर 12 करोड़ रूपये का फाइन लगा दिया है . पूछताछ चल रही है जल्दी ही लोगो को उनके पैसे सुध समेत वापस कर दिए जायेंगे.

With a decade of expertise, Amit seasoned Journalist and News Editor stands at the forefront of Tech news, Automobile insights, and share market analysis. Their deep understanding and sharp acumen in these...