दोस्तों अगर आपका भी पैसा सहारा इंडिया में फंसा हुआ है तो आपके लिए ये खबर बेहद अहम है | जी हाँ दोस्तों अब आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं आपको बता दूँ कि देशभर में सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशक हैं जिनके पैसे इसमें फंसे हैं और वे अब अपना पैसा पाने के लिए भटक रहे हैं |

सरकार की सख्ती के बाद आपकी रकम की आस लगाए निवेशक लगातार अपने नजदीकी कार्यालय और जिला प्रशासन के कार्यालय पहुंचकर पैसा वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं. हालांकि अब तक उन्हें रकम वापस नहीं मिली है. इसी बीच सहारा की ओर से एक लेटर जारी किया गया है, जिसमें कंपनी ने बड़ी जानकारी दी है |

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

सहारा ने जारी किया पत्र!

सहारा की तरफ से व‍िभ‍िन्‍न समाचार पत्रों में पत्र जारी कर कहा है कि वह (सहारा) भी सेबी से पीड़ित है. सहारा ने कहा हमसे दौड़ने के ल‍िए तो कहा जाता है लेक‍िन हमें बेड़ियों में जकड़ कर रखा गया है. इतना ही नहीं, इस चिट्ठी के माध्यम से सहारा ने बताया क‍ि न‍िवेशकों का पैसा अब सेबी का पास है. दरअसल, प‍िछले द‍िनों सहारा (Sahara) ने सेबी (SEBI) पर निवेशकों के 25,000 करोड़ रुपए रखने का आरोप लगाया है. हालांकि पहले भी सहारा की तरफ से यह जानकारी न‍िवेशकों को दी जा चुकी है |

सरकार ने दी जानकारी 

गौरतलब है कि सरकार भी सहारा के न‍िवेशकों का पैसा वापस द‍िलाने के ल‍िए प्रयासरत है. इसके पहले वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Choudhary) ने सदन में बताया था क‍ि सेबी (SEBI) को महज 81.70 करोड़ रुपये के लिए 53,642 ओरिजिनल बॉन्ड सर्टिफिकेट / पास बुक से जुड़े 19,644 आवेदन म‍िले हैं. सरकार ने जानकारी दी थी क‍ि शेष आवेदनों का SIRECL और SHICL की तरफ से दिए गए दस्तावेजों में रिकॉर्ड का पता नहीं चल पा रहा है |

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...