Sahara India Refund: सहारा इंडिया को लेकर आप भी चिंतित है परेशान है तो अब आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि सहारा इंडिया को लेकर अब सरकार पूरी तरह से पावर में आ गई है | ऐसे लोग जिनके पैसे सहारा इंडिया में फंसे हैं उनके लिए सरकार के वित्त विभाग ने अब हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इतना ही नहीं, अगर आपके पैसे सहारा के अलावा किसी भी दूसरे नॉन बैंकिंग कंपनियों और कॉर्पोरेटिव सोसाइटी में फंसे हैं तब भी आप इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं |

दरअसल, के वित्त विभाग ने नॉन बैंकिंग कंपनियों और कॉर्पोरेटिव सोसाइटी के खिलाफ एक्शन में आ गई है. सरकार ने इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने के लिए एक पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 जारी किया है. इसके तहत सहारा इंडिया परिवार में फंसे पैसे के लिए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इसके बाद वित्त विभाग सीआईडी (आर्थिक अपराध शाखा, झारखंड) के साथ मिलकर इस शिकायत की जांच करेगा.

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

लोगों के फंसे हैं करोड़ों रुपये
आपको बता दें कि सहारा इंडिया में लोगों के करोड़ों रुपये फंसे हैं. झारखंड के विधानसभा के बजट सत्र में विधायक नवीन जायसवाल ने नॉन बैंकिंग कंपनियों में झारखंड के लोगों का करीब 2500 करोड़ फंसे होने की बात बताई थी. इसके अंतर्गत लगभग 3 लाख लोग अपने पैसों को लेकर परेशान हैं, इसलिए सरकार को हेल्प लाइन नंबर जारी करना चाहिए, जिससे पता चलेगा कि किसका कितना पैसा फंसा है.

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...