भारतीय रेलवे : दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन (RRB NTPC Special Train)चलाने का निर्णय लिया है. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा और गया के बीच बंदेल, कटवा, अजीमगंज, बरहरवा, भागलपुर, किऊल होकर चलेगी. यह ट्रेन 11 जून से दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरा लगायेगी. इस संबंध में गुरुवार को पूर्व रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है | आईये जानते अहि इसके बारे में डिटेल से….

सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि 03005 हावड़ा-गया परीक्षा विशेष हावड़ा से 11, 14 व 17 को रात 11.35 बजे प्रस्थान करेगी और इसके अगले दिन 3.45 बजे गया पहुंचेगी. वहीं, 03006 गया-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन 12, 15 व 18 जून को रात 11.55 बजे गया से रवाना होगी और इसके अगले दिन 05.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

Also read: Bihar Weather Today: बिहार वालों हो जाएँ सावधान ! आंधी – तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD का येलो अलर्ट है जारी

Also read: Digha Koelwar Corridor: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी ! अब सिर्फ एक घंटे में पटना से बक्सर का सफ़र होगा पूरा, टेंडर हो गया है जारी, जल्द होगा रोड का विस्तार

03005 हावड़ा-गया परीक्षा विशेष के टिकटों की बुकिंग पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध है | इस ट्रेन में सामान्य मेल व एक्सप्रेस किराये के अतिरिक्त स्पेशल चार्ज वसूल किया जायेगा. रियायती बुकिंग की अनुमति नहीं होगी. तत्काल कोटा नहीं मिलेगा. ट्रेनों में आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह की सुविधा होगी.

विक्रमशिला एक्सप्रेस रूट बदलकर चलेगी

उधर आनंद विहार टर्मिनल से दो जुलाई को चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस रूट बदलकर भागलपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते आयेगी. पावर व ट्रैफिक ब्लॉक के कारण डाउन विक्रमशिला का रूट बदला गया है.

पावर व ट्रैफिक ब्लॉक

दरअसल, नॉर्दन रेलवे के उक्त रेलखंड में एनएचएआइ रोड ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर 08 जून की रात से पावर व ट्रैफिक ब्लॉक की योजना बनायी गयी है. इसके मद्देनजर डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है.

मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस

इसके अलावा विक्रमशिला व फरक्का एक्सप्रेस को दिल्ली-गाजियाबाद-टुंडला रेलखंड पर उपयुक्त रूप से नियंत्रित होकर चलायी जायेगी. 13, 14, 15, 20, 24, 28, 29 जून व 02, 03 व 04 जुलाई को चलने वाली 13413/13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस एवं 9 जुलाई को 12368 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस को उक्त रूट पर उपयुक्त रूप से नियंत्रित किया जायेगा.

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...