महंगाई के मार से तो अभी पूरा देश परेशान है इसी बीच एक राहत की खबर आ रही है | बता दे की खबर मिली है की सोयाबीन तेल के कीमतों में भरी गिरावट आई है | विदेशो में मिले-जुले रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में गुरुवार को सरसों तेल-तिलहन एवं सोयाबीन तिलहन के भाव में सुधार आया, जबकि मांग प्रभावित होने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई। बाकी तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
वहीं, इंदौर के खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन रिफाइंड के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। कपास्या खली 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम सस्ती बिकी। जबकि, संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को तुअर (अरहर) 100 रुपये और मूंग के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। तुअर की दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।
मार्केट के सूत्रों के अनुसार मलेशिया एक्सचेंज में 0.68 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल लगभग 0.50 प्रतिशत की तेजी रही। सूत्रों ने कहा कि देश में सोयाबीन तेल का जरुरत से कहीं अधिक मात्रा में आयात हो रखा है और इसी वजह से मांग कमजोर होने के कारण सोयाबीन तेल के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर मांग होने से सरसों तेल तिलहन के भाव में सुधार दिखा।
उन्होंने कहा कि सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल सहित बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। बाकी तेल-तिलहनों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
- सरसों तिलहन – 8,645 – 8,675 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
 - मूंगफली – 5,775 – 5,860 रुपये।
 - मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,700 रुपये।
 - मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,870 – 1,995 रुपये प्रति टिन।
 - सरसों तेल दादरी- 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।
 - सरसों पक्की घानी- 2,660 -2,685 रुपये प्रति टिन।
 - सरसों कच्ची घानी- 2,740 – 2,850 रुपये प्रति टिन।
 - तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700 – 18,200 रुपये।
 - सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,050 रुपये।
 - सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,750 रुपये।
 - सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,450
 - सीपीओ एक्स-कांडला- 10,950 रुपये।
 - बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,850 रुपये।
 - पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,600 रुपये।
 - पामोलिन एक्स- कांडला- 11,500 (बिना जीएसटी के)।
 - सोयाबीन दाना 6,400 – 6,500, सोयाबीन लूज 6,300 – 6,350 रुपये।
 - मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।
 
दाल का रेट :-
- चना (कांटा) 5000 से 5025,
 - मसूर 7150 से 7200,
 - तुअर (अरहर) निमाड़ी 5500 से 5800, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 5900 से 6000, तुअर (कर्नाटक) 6100 से 6300,
 - मूंग 7000 से 7200, मूंग हल्की 6000 से 6500,
 - उड़द 7000 से 7400, उड़द नया 5500 से 6500, उड़द हल्की 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।