आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

बिजनेस में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से आसपास के व्यक्तियों का दिल जीत सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके चलते आपको अपने कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। कामकाज में किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार की गति तेज हो सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पारिवारिक खर्चों में कमी आएगी। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। आपका मनोबल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपने भविष्य को लेकर नहीं योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप अपनी वाणी और व्यवहार से दूसरों को अपना बनाने में सफल रहेंगे। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की सहायता से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं और लाभ मिलने की उम्मीद है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए मौके मिलने की संभावना है, इसलिए इनका पूरा फायदा उठाना चाहिए। किसी खास मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, इससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम जीवन में सुखद परिणाम हासिल होंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज मन की शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। वेतन में वृद्धि होगी। संतान के विवाह में आ रही समस्या खत्म हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा, जिससे आप प्रफुल्लित रहेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर-परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। आप किसी लाभकारी यात्रा पर जा सकते हैं। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ नजर आ रहा है। परिवार वालों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...