अगर आप भी घर बनाने की सोच रहे है तो आपके लिए ये खबर बेहद खास है जी हाँ दोस्तों! सरिया की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है | वहीँ फिर से एक बार सरिया के कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है | लगभग 3000 रूपये की गिरावट देखने को मिली है |

वहीँ आपको बता दे कि ब्रांडेड सरिया की रेट प्रति टन 71000 रूपए और लोकल ब्रांड की सरिया प्रति टन 67000 रूपए तक बिक रहा है। एक सप्ताह में टोटल 7000 रुपए प्रति टन सरिया की कीमत में गिरावट पंजाब में दर्ज की गई है। इससे मकान बना रहे लोगों को काफी राहत मिली है।

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

सरिया के निर्यात में कमी आई है। इससे बाजार में माल का भंडारण बढ़ गया है। गर्मी के कारण मांग भी कम है। इसके चलते बार के रेट में लगातार कमी आ रही है। पहले रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण, कीमत में उतार-चढ़ाव हो रहा था। यूरोप में अधिक खपत के कारण रेबार का निर्यात बढ़ा है। स्टील के रेट बदल गए हैं।

सरिया के साथ-साथ सीमेंट के रेट में भी गिरावट देखने को मिली है। कई कंपनियों ने सीमेंट में प्रति बोरी 10 रूपए कम की है। इससे पहले लोगों को सीमेंट की लगातार बढ़ती कीमतों में हाल बेहाल कर दिया था। लोग अपने मकान का काम रुकवा दिए थे।

इसकी कीमत कम करने के लिए भारत सरकार ने विदेशों से आने वाले स्टील और रो मटेरियल पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को कम करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही स्टील के इंपोर्ट पर नया सेस लगेगा। एसएस स्टील का इंपोर्ट कंट्रोल में रहेगा और घरेलू उद्योग के लिए स्टील भी उपलब्ध रहेगा।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...